PM Modi Red Fort Speech Highlights: AI से ओलंपिक तक, युवाओं के लिए पीएम मोदी की बड़ी घोषणाएं

PM Modi Red Fort Speech Highlights: AI से ओलंपिक तक, युवाओं के लिए पीएम मोदी की बड़ी घोषणाएं

PM Modi Red Fort Speech Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए ‘विकसित भारत 2047’ के रोडमैप के साथ युवाओं, तकनीक, आत्मनिर्भरता और बड़े आर्थिक सुधारों पर खास जोर दिया। अपने भाषण में पीएम मोदी ने अगले एक साल में एक करोड़ से अधिक युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, 2036 ओलंपिक के लिए बड़े स्तर पर टैलेंट हंट और भारत को नक्सलवाद से मुक्त करने जैसे कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि भारत को वैश्विक सप्लाई चेन का केंद्र बनाने के साथ-साथ मैन्युफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन-ब्लू इकोनॉमी और सॉफ्ट पावर के क्षेत्रों में अगले स्तर के सुधार करने होंगे। पीएम ने 2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने, भारतीय बैंक और फार्मा कंपनियों को दुनिया के शीर्ष पांच में पहुंचाने तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करने का भी आह्वान किया।

आगे पढिए प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की 16 खास बातें-

पीएम मोदी के लाल किले भाषण की 16 बड़ी बातें (Highlights):

1- 2047 तक विकसित भारत: पीएम मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया और इसे 140 करोड़ से अधिक भारतीयों का सामूहिक लक्ष्य बताया।

2- 150 साल के ‘वंदे मातरम्’ पर जोर: पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किले पर ‘वंदे मातरम्’ का गायन हुआ।

3- एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग: प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले एक साल में एक करोड़ से अधिक युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

4- प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग

5- छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग देने की घोषणा।

6- युवा शक्ति पर फोकस: पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत का सबसे बड़ा लाभार्थी देश का युवा होगा। Innovation Fund में ₹1 लाख करोड़ से अधिक आवंटित किए गए हैं।

7- ओलंपिक के लिए टैलेंट हंट: 2036 के ओलंपिक में भारत उन खेलों में भी भागीदारी बढ़ाने का लक्ष्य रखता है, जिनमें अभी देश की मौजूदगी नहीं है। इसके लिए 5 से 15 वर्ष के बच्चों के बीच Talent Hunt अभियान चलाया जाएगा।

8- भारत को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान: पीएम ने ‘Make in India’ को आगे बढ़ाने और महत्वपूर्ण खनिजों, ऊर्जा सुरक्षा तथा डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।

9- न्यूक्लियर पावर का लक्ष्य: 2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने और पांच नए परमाणु रिएक्टर स्थापित करने का लक्ष्य रखा।

10- पाइप्ड गैस कनेक्शन में विस्तार: पीएम के अनुसार 2014 से पहले 70 शहरों में पाइप्ड गैस उपलब्ध थी, जबकि अब 700 से अधिक शहर इससे जुड़ चुके हैं।

11- रेल नेटवर्क का 100% विद्युतीकरण: प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दशक में देश ने रेल नेटवर्क के पूर्ण विद्युतीकरण की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की।

12- रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर जोर: 2047 के लक्ष्य के लिए अगले स्तर के सुधारों की जरूरत बताते हुए सात प्रमुख क्षेत्रों को चिन्हित किया—मैन्युफैक्चरिंग, खाद्य उत्पादन एवं प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी-इनोवेशन, कनेक्टिविटी, डिफेंस, ग्रीन-ब्लू इकोनॉमी और सॉफ्ट पावर।

13- नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प: प्रधानमंत्री ने भारत को नक्सल-मुक्त बनाने की बात कही और नक्सली मानसिकता को पहचानकर अलग-थलग करने का आह्वान किया।

14- सिविल डिफेंस नेटवर्क: देश में एक व्यापक Civil Defence Network तैयार करने की बात कही।

15- महिला आरक्षण कानून का समर्थन: पीएम मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का समर्थन करने की अपील की।

16- युवाओं से ‘सेल्फ-सेन्सस’ में भाग लेने की अपील: पीएम ने युवाओं से रोजाना एक घंटा निकालकर ‘self-census enumeration’ में योगदान देने का आग्रह किया।

पीएम मोदी का बड़ा संदेश

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत के लिए अपना समय, अपना अवसर और अपना संकल्प पूरा करने का समय है। उन्होंने आत्मनिर्भरता, युवाओं की शक्ति, तकनीक, सुधार और राष्ट्रीय सुरक्षा को 2047 के विकसित भारत की बुनियाद बताया।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )