
Saharanpur News: सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और 1 लाख रुपये की मांग !
Saharanpur News: सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद शाद पुत्र शाहजहां निवासी तेलियों का चौक, मोहल्ला सराय अहमद अली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक 25 अक्टूबर 2026 को पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोपी शाद पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ गलत हरकतें करने और एक लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया था।
मामले में थाना मंडी पुलिस ने कुल छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शुरुआत में दर्ज मुकदमे में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई गई थीं। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की और पीड़िता के बयान दर्ज किए। पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमे में धाराओं में बदलाव करते हुए बीएनएस की धारा 64(1) और 333 के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस किया आरोपी को गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद एसपी सिटी और क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में थाना मंडी पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस टीम को 13 नवंबर को मुखबिर के जरिए आरोपी के तेलियों के चौक पर मौजूद होने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही थाना मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वांछित आरोपी मोहम्मद शाद को तेलियों के चौक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और उसे समय से न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया, आएगी विवेचना जारी है।
