स्पीड बनी मौत की वजह: कॉरिडोर पर कार हादसे में दो युवकों की जान गई

स्पीड बनी मौत की वजह: कॉरिडोर पर कार हादसे में दो युवकों की जान गई

Baghpat News:   दिल्ली देहरादन कॉरिडोर पर एक भीषड़ सड़क हादसे में दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगा बैरियर से टकरा गयी , जिससे कार के परखच्चे उड़ गए |हादसा इतना जोरदार था की इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी और आस पास के लोग तुरंत ही मौके पर पहुंचे |

हादसे का विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक दोनों युवक कार से देहरादून की ओर जा रहे थे। जैसे ही कार मविकला गांव, बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के पास पहुंची, चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार सीधे बैरियर/डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक मौके पर ही दम तोड़ बैठे। हादसे के दौरान पास से गुजर रही एक अन्य कार भी इसकी चपेट में आ गई, जिससे वह भी क्षतिग्रस्त हो गई।

राहत और पुलिस कार्रवाई

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना माना जा रहा है। हालांकि, पूरी घटना की गहन जांच की जा रही है ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

स्थानीय प्रतिक्रिया

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कॉरिडोर पर सुरक्षा इंतजाम और मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की भीषण सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

www.youtube.com/@India24X7LiveTVNews

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )