Baghpat News: बागपत में नवविवाहित युवक ने दी जान, पत्नी की बेवफाई और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

Baghpat News: बागपत में नवविवाहित युवक ने दी जान, पत्नी की बेवफाई और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

Baghpat News: उत्तर प्रदेश में बागपत शहर की आदर्श गली में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इलाके के लोगों को हैरान कर दिया है। यहां एक दीपक नाम के युवक ने पत्नी की बेवफाई और ससुराल वालों के टॉर्चर से तंग आकर जान दे दी। परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों के अनुसार, 10 मार्च 2026 को दीपक की शादी सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के जफराबाद नांगल गांव की रहने वाली गुड्डी के साथ हुई थी।

परिजनों का कहना है कि शादी के बाद दोनों के बीच रिश्तों में तनाव शुरू हो गया। शादी की पहली रात को ही गुड्डी ने दीपक को बताया था कि वह किसी दूसरे युवक से प्रेम करती है। इसके बाद भी दीपक ने रिश्ता बनाए रखने की कोशिश की। परिवार के मुताबिक, एक दिन दीपक ने अपनी पत्नी के मोबाइल फोन में उसके प्रेमी के साथ कुछ व्हाट्सएप चैट देखीं। इसमें बहुत कुछ आपत्तिजनक था।

इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि मामला बढ़ने पर गुड्डी के परिवार को बुलाया गया और बाद में वह अपने मायके चली गई। परिवार का कहना है कि इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

परिजनों का यह भी आरोप है कि इसके बाद गुड्डी और उसके परिवार की ओर से दीपक के खिलाफ कई शिकायतें की गईं। परिवार के अनुसार, 22 जून 2026 को समझौते के नाम पर ढाई लाख रुपये भी लिए गए। मृतक के भाई राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि दीपक अपनी पत्नी से अलग होने और चल रहे विवाद के कारण मानसिक रूप से परेशान था। उन्होंने कहा कि गुड्डी के परिवार को उसके दूसरे रिश्ते के बारे में पहले से जानकारी थी।

राहुल कुमार का यह भी आरोप है कि पुलिस के स्तर पर समझौते के लिए दबाव बनाया गया। उनका कहना है कि परिवार डर गया था और बाद में ढाई लाख रुपये देकर समझौता किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद भी दीपक तनाव में रहा।

घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुड्डी, उसके पिता सुंदर, मां मंजू समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ी धारा के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल सभी आरोप जांच के दायरे में हैं और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )