लखनऊ के अलीगंज में हादसा, मंदिर में गिरा मलबा, मासूम की जान गई

लखनऊ के अलीगंज में हादसा, मंदिर में गिरा मलबा, मासूम की जान गई

Lucknow News: लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर की एक पुरानी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के दौरान पास में मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए, जिनमें एक तीन महीने का मासूम बच्चा भी शामिल है। मासूम दीवार के मलबे में दब गया, जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला।

घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने बिना देर किए बच्चे को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंदिर की दीवार काफी जर्जर हो चुकी थी, लेकिन समय रहते उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, जिसका नतीजा आज इस दर्दनाक हादसे के रूप में सामने आया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मलबा हटाने का काम भी शुरू कर दिया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं और कोई व्यक्ति दबा न हो।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )