
Pawan Singh Divorce: पवन सिंह-ज्योति सिंह का तलाक मामला फिर चर्चा में, कोर्ट में अटकी सुनवाई
Pawan Singh Divorce: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर से चर्चाओं में छा गए हैं। जिसके पीछे की वजह पवन सिंह का राजनीतिक करियर तो हैं इसके साथ ही उनकी शादीशुदा जिंदगी भी है। कुछ समय से पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। लेकिन कभी पवन सिंह कोर्ट में तारीख पर नहीं जाते तो कभी ज्योति सिंह नहीं जाती, ज्योति सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि वो इतनी आसानी से पवन सिंह को तलाक नहीं देंगी। क्योंकि पवन सिंह ने उनके जीवन के कई साल बर्बाद किए है।
शुरूआत में ही वो अगर तलाक दे दिए होते तो उनका जीवन अलग होता लेकिन उन्होंने इतने साल का समय बिता दिया है। अब ना वो उनको शादी करने देंगी और खुद तलाक लेकर शादी करेंगी। तो वहीं पवन सिंह ने हालहि में अपनी पत्नी ज्योति सिंह संग तलाक की खबरों के बीच एक ऐसा कदम उठाया है। जिसके बाद ये सवाल उठ रहा है कि क्या पवन सिंह भी ज्योति सिंह को तलाक नहीं देना चाहते हैं।
क्या पवन सिंह पत्नी ज्योति सिंह संग नहीं लेंगे तलाक ( Pawan Singh Jyoti Singh Divorce)-
बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों का ब्यौरा सामने आया है। जिसमें पवन सिंह का नाम भी शामिल है। जिसमें पवन सिंह की संपत्ति 2024 की तुलना में बढ़ गई है। तो वहीं पवन सिंह ने चुनावी हलफनामे में पत्नी की जगह ज्योति सिंह का नाम लिखा है। जिससे ये क्लियर हो गया है कि पवन सिंह भी ज्योति सिंह की ही तरह अभी तलाक देने के ख्याल में नहीं है। अभी वो अपने चुनावी करियर पर फोकस कर रहे हैं। तो वहीं पवन सिंह की संपत्ति 19.44 करोड़ रूपए के करीब है।
कुछ समय पहले पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक की सुनवाई के दौरान दोनों के कोर्ट ना आने पर इस मामले के लिए अगली तारीख जज द्वारा तय कर दी गई थी। तो वहीं खबरें यहाँ तक की आई थी कि ज्योति सिंह 10 करोड़ रूपए और एक घर का मांग कर रही है। जिसपर ज्योति सिंह ने कहा कि ये खबर झूठी है। और पवन सिंह को अब वो इतनी आसानी से तलाक नहीं देने वाली है। जिसके बाद पवन सिंह ने भी चुनावी हलफनामें में उनका नाम लिखकर ये मामला और सुर्खियों में ला दिया है। ये दोनों तलाक लेंगे या नहीं ये तो यही बता सकते हैं। क्योंकि पवन सिंह कह चुके हैं कि वो ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते हैं।
