उरई में स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूटा गुस्सा, गुलाबी गैंग के नेतृत्व में महिलाओं का प्रदर्शन

उरई में स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूटा गुस्सा, गुलाबी गैंग के नेतृत्व में महिलाओं का प्रदर्शन

Jalaun News: उरई (जालौन) में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार को गुलाबी गैंग के बैनर तले बड़ी संख्या में महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली खर्च में अचानक काफी बढ़ोतरी हो गई है, जिससे गरीब और मजदूर वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
गुलाबी गैंग की जिला अध्यक्ष अंजू शर्मा ने बताया कि पहले सामान्य मीटर में महीने का बिल करीब 200 से 300 रुपये आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद यही बिल बढ़कर 1000 रुपये या उससे अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि मजदूरी करने वाली महिलाओं के लिए इतना महंगा बिजली खर्च वहन करना बेहद मुश्किल हो गया है। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर को रिचार्ज कराने में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। कई बार मीटर खराब होने के बावजूद न्यूनतम चार्ज देना पड़ता है, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ रही है।
अंजू शर्मा ने प्रशासन से मांग की कि गरीब, किसान और मजदूर वर्ग के घरों से स्मार्ट मीटर हटाकर फिर से सामान्य मीटर लगाए जाएं, ताकि उन्हें राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। महिलाओं ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालने की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

 

                                                                                                                       
CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )