चंदौली में सनसनी: पानी की टंकी के पास मिला अधजला शव

चंदौली में सनसनी: पानी की टंकी के पास मिला अधजला शव

Chandauli News : चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के एकौना गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब पानी की टंकी के पास चारदीवारी के अंदर एक अधजला शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और हत्या की आशंका जताई जा रही है। जिस अवस्था में शव मिला है, उससे यह कयास लगाया जा रहा है कि पहचान छिपाने के इरादे से शव को जलाया गया होगा। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस के सामने चुनौती और बढ़ गई है।

पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी जांच कर रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया की मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )