
Chandauli News: राजदरी जलप्रपात पर बारिश के बीच फंसे दो युवक, वन विभाग और पुलिस ने किया रेस्क्यू
लोकेशन- चंदौली
रिपोर्टर- विशाल गुप्ता
Chandauli News: रविवार को चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध राजदरी जलप्रपात पर बड़ा हादसा टल गया। बनारस और चंदौली के तीन दोस्त जलप्रपात से करीब छह सौ मीटर अंदर घने जंगल में नदी में नहा रहे थे कि अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। पानी का बहाव तेज होने पर तीनों युवक बीच की बड़ी चट्टान पर फंस गए।
जानकारी के अनुसार बनारस के अभिषेक जायसवाल (नदेसर निवासी) और आनंद सिंह ( खरूझा चंदौली निवासी) तथा करण मौर्या (चौकाघाट निवासी) नदी में नहा रहे थे।

बारिश तेज होने पर करण किसी तरह बाहर निकल आया और उसने तत्काल वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम में तथा वन विभाग से रेंजर अखिलेश दुबे मौके पर पहुंचे। वन विभाग और पुलिस की टीम पहुंची
मौके पर कांस्टेबल सतीश यादव, शिवाजी शर्मा, पीआरबी 9557 वन विभाग की संयुक्त टीम ने रस्सी फेंककर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।
रेंजर अखिलेश दुबे ने बताया कि तीनों युवक जलप्रपात से छह सौ मीटर अंदर नदी में नहा रहे थे। पानी का बहाव तेज होने पर वे चट्टान पर फंस गए थे। वन विभाग और पुलिस की तत्परता से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। युवकों को चेतावनी देते हुए नदी में न नहाने की सलाह देकर छोड़ दिया गया।
