एटा में सनसनी: 40 फीट गहरे कुएं में मिला युवक का शव, इलाके में हड़कंप

एटा में सनसनी: 40 फीट गहरे कुएं में मिला युवक का शव, इलाके में हड़कंप

Etah News : एटा जनपद के जलेसर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जलेसर कस्बे के मोहल्ला महावीर गंज में करीब 40 फुट गहरे एक पुराने कुएं में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

मृतक की पहचान देवेश के रूप में हुई है। परिजनों ने इस घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि देवेश की हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंका गया है। परिजनों के अनुसार, बीती रात करीब 2 बजे देवेश घर आया था। इसी दौरान कुछ लोग उसे अपने साथ ले गए, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव कुएं में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। जलेसर क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और थाना प्रभारी संजय राघव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और संदिग्ध लोगों की तलाश भी जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )