Sant Kabir Nagar News: महुली में चर्चित मामला,दुल्हन ने शादी तोड़कर सबको किया हैरान

Sant Kabir Nagar News: महुली में चर्चित मामला,दुल्हन ने शादी तोड़कर सबको किया हैरान

Sant Kabir Nagar News : उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र में एक वैवाहिक समारोह उस समय हंगामे और चर्चा का केंद्र बन गया, जब दुल्हन ने ऐन वक्त पर शादी तोड़ दी। वरमाला की रस्म के दौरान दूल्हे को करीब से देखने के बाद दुल्हन ने उसे ‘अनफिट’ करार देते हुए सात फेरे लेने से साफ मना कर दिया। काफी मान-मनौव्वल और घंटों चली पंचायत के बाद भी जब बात नहीं बनी, तो बारात को बिना दुल्हन के ही बैरंग वापस लौटना पड़ा।

​धूमधाम से हुआ था स्वागत, स्टेज पर बदला माहौल
​सोमवार की रात महुली क्षेत्र के एक गांव में बारात गाने -बाजे के साथ पहुंची थी। जनवासे में बारातियों का भव्य स्वागत हुआ, द्वारपूजा की रस्में निभाई गईं और चारों ओर खुशी का माहौल था। दूल्हा जब मंच पर पहुंचा, तो परिजनों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में वरमाला की रस्म शुरू हुई। लेकिन जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे को करीब से देखा, उसने शादी करने से इनकार कर दिया।

​दुल्हन के इस कड़े रुख से शादी समारोह में सन्नाटा पसर गया। पहले तो लोगों को लगा कि यह कोई सामान्य मान-मुनव्वर है, लेकिन दुल्हन के अडिग रहने पर परिजनों के हाथ-पांव फूल गए।​मामले को शांत करने के लिए रात भर दोनों पक्षों के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा चला। गांव के संभ्रांत नागरिकों और बुजुर्गों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया और लोक-लाज का हवाला दिया, लेकिन दुल्हन ने स्पष्ट किया कि वह अपनी जिंदगी के साथ समझौता नहीं करेगी।

सहमति न बनने पर टूटी शादी, इलाके में चर्चा तेज

सूत्रों के मुताबिक, दुल्हन ने दूल्हे की शारीरिक बनावट या स्वास्थ्य संबंधी किसी बड़ी खामी को लेकर आपत्ति जताई थी।​जब आपसी सहमति की सारी कोशिशें नाकाम रहीं, तो शादी की रस्में बीच में ही रोक दी गईं। सजा-धजा मंडप और शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। अंततः, दूल्हे और उसके परिवार को बिना दुल्हन के वापस जाना पड़ा। यह घटना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां कुछ लोग इसे दुल्हन का साहस बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे दोनों परिवारों की सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल, दोनों पक्षों ने इस मामले पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से दूरी बनाए रखी है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )