Lucknow News: Akhilesh Yadav मेदांता अस्पताल पहुंचे, झुलसीं Anupama Jaiswal का हाल जानने

Lucknow News: Akhilesh Yadav मेदांता अस्पताल पहुंचे, झुलसीं Anupama Jaiswal का हाल जानने

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल का हालचाल जाना। अनुपमा जायसवाल बहराइच सदर सीट से विधायक हैं और पहले राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। वह उस समय झुलस गई थीं जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन कर रही थीं।

दरअसल, बहराइच में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान अनुपमा जायसवाल अखिलेश यादव और राहुल गांधी के पुतले जलाने में शामिल थीं। इसी दौरान अचानक आग की लपटें तेज हो गईं और उनकी चपेट में आकर उनके चेहरे और बाल झुलस गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया।

अस्ताल पहुंचकर अखिलेश यादव ने उनसे मुलाकात की और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने इस मुलाकात की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की है करते हुये कहा, हम नहीं चाहते हैं कि समाज के बीच आग जले। हम चाहते हैं समाज में सौहार्द की फुहार हो। हमारी सकारात्मक राजनीति की स्वस्थ परंपरा ने हमें यही सिखाया है। इसीलिए हम भाजपा विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी से मिलने गये और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करके आएं हैं। राजनीति अपनी जगह है और मानवीय संबंधों का महत्व अपनी जगह। सद्भाव बना रहे, सौहार्द बना रहे।

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत शनिवार दोपहर कलेक्ट्रेट के बाहर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान यह हादसा हुआ था,कार्यक्रम भाजपा की ओर से आयोजित महिला जन आक्रोश रैली का हिस्सा था, जिसमें प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सांसद डॉ. आनंद गोंड, विधायक अनुपमा जायसवाल, सुभाष त्रिपाठी सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल थीं। दोपहर करीब दो बजे सभी लोग कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध प्रदर्शन के लिए जुटे थे। इसी दौरान पुतला दहन के समय यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही डीएम अक्षय त्रिपाठी और एसपी भी मौके पर पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में सर्जन और त्वचा रोग विशेषज्ञों को बुलाकर उनका इलाज शुरू किया गया और उन्हें प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनके चेहरे का लगभग चार प्रतिशत हिस्सा प्रभावित हुआ है और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

 

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )