Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल में सुरक्षा में सेंध, सलवार-सूट छोड़ बुर्के में फरार हुई महिला कैदी

Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल में सुरक्षा में सेंध, सलवार-सूट छोड़ बुर्के में फरार हुई महिला कैदी

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिला अस्पताल से पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल में बंद महिला कैदी ममता सुरक्षा में तैनात सिपाहियों को चकमा देकर फरार हो गई। इज्जतनगर निवासी 48 वर्षीय ममता को फरीदपुर पुलिस ने दिसंबर 2025 में गिरफ्तार कर केंद्रीय कारागार-2 भेजा था। 31 अगस्त को अदालत में पेशी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। सुरक्षा के लिए दो महिला पुलिसकर्मी तैनात थीं। ममता सलवार-सूट पहनकर टॉयलेट गई, वहां बुर्का पहना और फरार हो गई। टॉयलेट में उसके कपड़े टंगे मिले, जिसके बाद लापरवाही पर दोनों महिला सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया।

फिल्मी अंदाज में बनाई भागने की योजना

अस्पताल में भर्ती ममता बार-बार टॉयलेट जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही थी। शाम को जब दोनों महिला सिपाही खाना खा रही थीं, तब वह अकेले टॉयलेट गई। वहां उसने सलवार सूट बदलकर बुर्का पहना और फरार हो गई। काफी देर बाद सिपाही टॉयलेट पहुंचीं तो केवल कपड़े टंगे मिले।

फरार होने के बाद बेटे को किया फोन

घटना के बाद ममता का बेटा केशव अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि मां ने किसी अन्य व्यक्ति के फोन से कॉल कर कहा कि वह बाहर आ गई है और अब अपना मामला खुद देख लेगी। इस फोन कॉल से पुलिस को उसके फरार होने की पुष्टि हुई।

दो महिला सिपाही निलंबित, केस दर्ज

लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने सुरक्षा में तैनात दोनों महिला सिपाहियों को तत्काल निलंबित कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिला की तलाश में पुलिस टीमें रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रही हैं।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )