
Aligarh News: अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में बवाल, जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से इलाज प्रभावित
Aligarh News: अलीगढ़ शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को देर रात मे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मरीज के तीमारदारों और जूनियर डॉक्टरों के बीच कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद जूनियर डॉक्टरों ने विरोध स्वरूप कामकाज ठप कर हड़ताल शुरू कर दी, जिससे अस्पताल की उपचार व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमरजेंसी वार्ड में इलाज को लेकर तीमारदारों और डॉक्टरों के बीच पहले बहस हुई। जो कुछ ही देर में झड़प में बदल गई। हंगामे के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की सूचना पर पुलिस और मेडिकल कॉलेज प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा स्थिति को नियंत्रित किया गया।हड़ताल के चलते मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उपचार प्रभावित होने के कारण कई मरीजों को अलीगढ़ के अन्य अस्पतालों, जिनमें दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय और मलखान सिंह जिला अस्पताल में ले जाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी बीच एक बुजुर्ग महिला की मौत की सूचना से मामला और गंभीर हो गया। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया। कि हड़ताल और अव्यवस्था के कारण समय पर इलाज नहीं मिल सका। कुछ तीमारदारों ने यह भी आरोप लगाया। कि डॉक्टरों ने कमरे का दरवाजा बंद कर उनके साथ मारपीट की और मरीज के साथ भी अभद्रता की। हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है। कि दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है। और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल मेडिकल कॉलेज परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। हाल के दिनों में इसी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर विरोध और हड़ताल की घटनाएं सामने आती रही हैं।
