Barabanki News: जमीन के विवाद में बेटी की हत्या का आरोप, पिता ने कोतवाली में दी तहरीर !

Barabanki News: जमीन के विवाद में बेटी की हत्या का आरोप, पिता ने कोतवाली में दी तहरीर !

जिला- बाराबंकी 
संवाददाता- मनोज कुमार

Barabanki News: बद्दूपुर/बाराबंकी। भगौली तीथी लाइन पार निवासी सहजराम ने अपनी बेटी गायत्री देवी की ससुराल पक्ष द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली बद्दूपुर में तहरीर देकर पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के मुताबिक, सहजराम ने अपनी बेटी गायत्री देवी की शादी शाहपुर निवासी आशीष कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग जमीन और रुपये-पैसे को लेकर गायत्री को परेशान करते थे। पिता का दावा है कि उसके साथ आए दिन गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी।

 

सहजराम के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को गायत्री ने अपने पहले ससुर की जमीन के संबंध में पूछताछ की थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद मृतका के पिता ने कोतवाली बद्दूपुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )