Kanpur Dehat News: युवक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका की पहले रेता गला,बाद में खुद फांसी लगाकर की आत्महत्या 

Kanpur Dehat News: युवक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका की पहले रेता गला,बाद में खुद फांसी लगाकर की आत्महत्या 

Kanpur Dehat News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित अकारू गांव में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने कथित तौर पर अपनी नाबालिग प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई। गांव में घटना के बाद शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

औरैया का रहने वाला था युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय युवक मूल रूप से औरैया जिले का निवासी था। बताया जा रहा है कि वह इन दिनों कानपुर देहात में अपनी मामी के यहां रह रहा था। इसी दौरान उसका पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के बीच काफी समय से बातचीत और मेलजोल था।

विवाद के बाद वारदात की आशंका

बताया जा रहा है कि मंगलवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी के बाद युवक ने कथित रूप से धारदार हथियार से लड़की का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने खुद को फंदे से लटकाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक दोनों के बाहर नहीं आने पर परिजनों और ग्रामीणों को शक हुआ।

कमरे के अंदर मिले दोनों के शव

जब लोगों ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो वहां दोनों के शव पड़े मिले। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। घटना की खबर पूरे गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहराई से पड़ताल कर रही है।

 

 

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )