
Amethi News: अमेठी में 16 वर्षीय किशोर की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव
Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 16 वर्षीय एक किशोर की गला रेतकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। यहां शुक्रवार सुबह उसका खून से लथपथ शव घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि दो माह पहले हुए विवाद के बाद गांव के कुछ लोग लगातार किशोर को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिले के जायस थाना क्षेत्र के पूरे बख़्शी बहादुर गांव के पास एक किशोर का खून से लथपथ शव घर से 100 मीटर दूर पड़ा मिला।जिसकी पहचान गांव निवासी हरेन्द्र 16 पुत्र जागेश्वर के रूप में हुई। मृतक के गले पर धार दार हथियार से कटे के निशान मिले है। घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब सुबह गाँव के लोग शौच के लिए बाहर गए।घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही जायस पुलिस के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी सी ओ तिलोई भी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। फार्मेसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलन के लिए नमूने लिया।
मृतक की मां ने बताया कि दो माह पूर्व गांव के लोगों से विवाद हुआ था। विवाद के बाद से वे लोग लगातार मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।उसने आगे बताया कि गुरुवार को पड़ोस में एक बर्थ डे पार्टी थी वहीं मेरा बेटा गया था। देर रात तक सभी लोगों के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल रहा। सुबह गाँव के बाहर उसका खून से लथपथ शव मिला। माँ ने आरोपियों के साथ सख्त कार्यवाही की मांग किया है।
वहीं इस पूरे मामले में जानकारी दे हुए अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट हेतु भेजकर पुलिस अन्य विधिक कार्यवाही में जुटी है। परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों ने पूंछ तांछ की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
