Barabanki News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान

Barabanki News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान

संवाददाता-  मनोज कुमार, बाराबंकी

Barabanki News: बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के अमरवल गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब लखनऊ से सुल्तानपुर जा रहे एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।

ट्रक में आग लगते ही चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। दोनों पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सुबेहा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग की चपेट में आने से ट्रक को काफी नुकसान होने की आशंका है।

फिलहाल ट्रक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आग लगने की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह पूरा मामला सुबेहा थाना क्षेत्र के अमरवल गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का बताया जा रहा है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )