Saharanpur Honor Killing News: सहारनपुर में ऑनर किलिंग का आरोप,प्रेम विवाह से नाराज साले ने युवक को मारी गोली

Saharanpur Honor Killing News: सहारनपुर में ऑनर किलिंग का आरोप,प्रेम विवाह से नाराज साले ने युवक को मारी गोली

Saharanpur Honor Killing News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र के बाहर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने अपने सगे भाई मंजीत पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि लड़की का परिवार इस प्रेम विवाह से बेहद नाराज था और इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, शामली जनपद के थाना बाबरी क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर खेड़ी निवासी शिव कुमार (27 वर्ष) अपनी पत्नी आकांक्षा को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने रामपुर मनिहारान स्थित गोचर इंटर कॉलेज आए थे। आकांक्षा परीक्षा देने के लिए केंद्र के भीतर चली गई, जबकि शिव कुमार बाहर ही उसका इंतजार कर रहे थे।

आरोप है कि इसी दौरान आकांक्षा का भाई मंजीत वहां पहुंचा और उसने शिव कुमार के सिर में बेहद नजदीक से गोली मार दी। गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक की पत्नी आकांक्षा ने पुलिस को बताया कि उसने करीब चार महीने पहले ही शिव कुमार के साथ प्रेम विवाह किया था। इस विवाह के बाद से ही उसके मायके वाले इस रिश्ते का लगातार विरोध कर रहे थे।आकांक्षा का आरोप है कि इसी नाराजगी और रंजिश के चलते उसके भाई ने उसके पति की बेरहमी से हत्या कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुटी है।

यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा सोमवार से शुरू हो चुकी और बुधवार तक राज्यभर के हजारों परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के जरिये 32,679 पदों को भरा जाना है। दोनों पालियों में तीन दिन तक चलने वाली परीक्षा में करीब 28 लाख अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )