
संजय सिंह का बड़ा आरोप: ‘जनकल्याणकारी सरकार को अस्थिर किया जा रहा’
Sanjay Singh told the press: संजय सिंह ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ‘ऑपरेशन लोटस’ के जरिए आम आदमी पार्टी को कमजोर करने में जुटी है। उन्होंने दावा किया कि इसी रणनीति के तहत पार्टी के सात राज्यसभा सांसद अलग होकर भाजपा में शामिल हो गए हैं।
प्रेस बयान में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि यह केवल राजनीतिक साजिश नहीं, बल्कि पंजाब की जनता के साथ विश्वासघात है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बड़े पैमाने पर भगवंत मान सरकार के कामकाज को रोकने की कोशिश कर रही है।
संजय सिंह ने पंजाब सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जा रही है और स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत लोगों को 10 लाख रुपये तक का इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी जनकल्याणकारी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी ने जिन नेताओं को जमीन से उठाकर संसद तक पहुंचाया, वही अब भाजपा में शामिल होकर जनता के भरोसे को तोड़ रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से राघव चड्ढा का नाम लेते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने साथ छोड़ दिया।
संजय सिंह ने चेतावनी दी कि इन सातों नेताओं को पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी और आने वाले समय में उन्हें इसका जवाब मिलेगा।
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से कहना चाहता हूं कि आपने भगवंत मान के कार्यों को रोकने का जो काम किया है, उसके लिए आपको पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी.. आज पंजाब जैसी अच्छी सरकार के साथ ऑपरेशन लोटस का खेल खेला जा रहा है प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करके ऑपरेशन लोटस का तंत्र चलाया जा रहा है।”
