Emraan Hashmi Rooh First Look: इमरान हाशमी की नई हॉरर फिल्म ‘रूह’ का फर्स्ट लुक जारी, दिखा डरावना अंदाज

Emraan Hashmi Rooh First Look: इमरान हाशमी की नई हॉरर फिल्म ‘रूह’ का फर्स्ट लुक जारी, दिखा डरावना अंदाज

Emraan Hashmi Rooh First Look: इमरान हाशमी जोकि बॉलीवुड के एक बेहतरीन एक्टर में से एक हैं। उनकी फिल्मों के गानों को दर्शकों द्वारा आज भी पसंद किया जाता है। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी बैक टू बैक कई सारी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जिसमें आवारापन 2 भी एक है, जिसका टीजर रिलीज किया जा चुका है। तो वहीं आवारापन 2 के अलावा इमरान हाशमी की एक और फिल्म जोकि रूह का आज फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है, जोकि एक हॉरर फिल्म है।

इमरान हाशमी की फिल्म रूह का टीजर जारी Emraan Hashmi Rooh Movie Teaser Out)-

इमरान हाशमी दो फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। एक अपनी फिल्मों में किसिंग सीन की वजह से दूसरा अपनी फिल्मों के गानें और हॉरर फिल्मों की वजह से, एक बार फिर से इमरान हाशमी एक हॉरर फिल्म लेकर दर्शकों के बीच आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम रूह है। जोकि एक हॉरर फिल्म है। आज फिल्म का अनॉउंसमेंट कर दिया गया है। आज सुबह इमरान हाशमी और फिल्म ‘रूह’ के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला लुक साझा किया। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “आपको इसका अंदाजा नहीं होगा। आप इसे हमेशा महसूस करेंगे।” वीडियो की शुरुआत इन शब्दों से होती है, “जब एक दिग्गज अंधेरे में लौटता है, तो एक दुःस्वप्न जन्म लेता है।”

वीडियो में कई विचलित कर देने वाले दृश्य दिखाए गए हैं, जिनमें आग की लपटों में घिरा जंगल और हवा में तैरता एक रहस्यमय शरीर शामिल है। फिर आता है सबसे मार्मिक पल – एक हाथ कांच की सतह से जमी बर्फ को पोंछता है और इमरान हाशमी की तीव्र निगाहें दिखाई देती हैं। इस झलक में इमरान की आंखें एक भयावह संगीत के साथ पूरी तरह से काली हो जाती हैं।

फिल्म के बारे में बात करते हुए इमरान ने कहा, “रूह एक ऐसी फिल्म है जिससे मैं तुरंत जुड़ गया क्योंकि यह नए जमाने के हॉरर, भावनाओं और संगीत को बेहद सशक्त तरीके से एक साथ लाती है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसे दर्शक हमेशा मुझसे जोड़ते आए हैं, और मयंक द्वारा रची गई दुनिया गहन, भावनात्मक और सिनेमाई लगती है। रूह के बारे में मुझे सबसे ज्यादा यही बात उत्साहित करती है, और मैं दर्शकों द्वारा इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए बहुत उत्सुक हूं।”

इमरान हाशमी की फिल्म रूह कब रिलीज होगी (Emraan Hashmi Movie Rooh Release Date)-

इस फिल्म का निर्देशन मयंक शर्मा ने किया है। फिल्म के रिलीज की तारीख नहीं तय की गई है। लेकिन बता दे कि फिल्म सिनेमाघरों में 2027 में तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज होगी। जिसकी जानकारी वीडियो में दिया गया है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )