
Ajay Devgn Film Chauhaan: ‘दृश्यम 3’ के बीच अजय देवगन की ‘चौहान’ की स्टार कास्ट से उठा पर्दा, ये सितारे आएंगे नजर
Ajay Devgn Film Chauhaan: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, फिल्म 2 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है और दर्शकों ने अभी से ही फिल्म के लिए उल्टी गिनती गिनना भी शुरू कर दिया है। दृश्यम 3 की इंतजार के बीच ही, हाल ही में अजय देवगन ने अपनी नई फिल्म “चौहान” का ऐलान किया था, जो अगले साल बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। वहीं, अब चौहान की स्टार कास्ट से भी पर्दा उठ गया है, आइए जानते हैं कि अजय देवगन के साथ इस फिल्म में और कौन से एक्टर्स दिखाईं देंगे।
चौहान फिल्म स्टार कास्ट
अजय देवगन पर्दे पर एक से एक बेहतरीन रोल अदा कर चुके हैं, वहीं अब अपनी अपकमिंग फिल्म चौहान में अजय देवगन एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। चौहान का टीजर कुछ दिन पहले ही जारी किया गया था, जिसमें अजय देवगन का बेहद दमदार अंदाज नजर आया था। चौहान के टीजर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं, अब अजय देवगन की चौहान की स्टार कास्ट पर भी दिलचस्प अपडेट सामने आ गई है।
https://www.instagram.com/reel/DaAJLxLsEoo/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय देवगन की फिल्म चौहान में बेहतरीन एक्टर्स नजर आएंगे, जी हां! नाना पाटेकर, सुनील शेट्टी, के के मेनन, पंकज कपूर, मोहम्मद जीशान अयूब और दिव्येंदु शर्मा इस फिल्म का हिस्सा हैं। इतने बेहतरीन एक्टर्स को एक साथ बड़े पर्दे पर देखना काफी शानदार होने वाला है, दर्शक तो खुशी से उछल पड़े हैं और अपनी उत्सुकता भी जाहिर कर रहें हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म चौहान
अजय देवगन की फिल्म चौहान ने अभी से ही सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी है, बताते चलें नीरज यादव कर रहें हैं। अजय देवगन की इस फिल्म को Jio Studios और आनंद एल राय के Colour Yellow Productions द्वारा निर्मित किया जा रहा है, जो 1 अक्टूबर 2027 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
