
Barabanki news: बाउंड्री वॉल तोड़कर महिलाओं से मारपीट, CCTV कैमरा भी उखाड़ ले गए दबंग
Barabanki news: कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के ग्राम ओबरी गायत्री मंदिर के पीछे में जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार के साथ मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार, 26 जून को दोपहर लगभग 2 बजे सतीश यादव, विमल, सुनील, शुभम, भारत प्रसाद(कोठी डीह) सहित 25-30 लोग उनके घर पहुंचे और करीब 38 फीट लंबी बाउंड्री वॉल को तोड़ना शुरू कर दिया।
विरोध करने पर आरोपियों ने घर की महिलाओं को गालियां दीं। प्रार्थी की भतीजी और भाई की पत्नी को जमीन पर गिराकर लात-घूसों से पीटा गया। इतना ही नहीं, घटना का वीडियो बना रही भतीजी को जान से मारने की धमकी देकर घर का ताला तोड़ दिया गया और सीसीटीवी कैमरा उखाड़कर साथ ले गए। और कहा मैं समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री का ड्राइवर हूं मेरा कुछ नहीं होगा।
पीड़ित का कहना है कि सूचना 112 नंबर पर दी गई थी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। अब पीड़ित ने थाना कोतवाली नगर में तहरीर देकर सभी आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के आधार पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है थाना अध्यक्ष ने बताया विवेचना की जा रही है
संवाददाता- मनोज कुमार
जनपद- बाराबंकी
