
Akshay Kumar Record: भूत बंगला बनी अक्षय कुमार के करियर की बड़ी हिट फिल्म , कमाई में जबरदस्त उछाल
Akshay Kumar Record: अक्षय कुमार के लिए पिछले कुछ साल काफी ज्यादा खराब रहे हैं। क्योंकि उनकी बैक टू बैक कई सारी फिल्में फ्लॉप होती रही हैं। अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं। जो साल में 2-3 फिल्में रिलीज कर देते हैं। उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट्स पर काम होते हैं। लेकिन उनकी 12 फिल्में लगाातर फ्लॉप साबित हुई है। इसके बाद भी Akshay Kumar के पास फिल्मों की कमी नहीं है। तो वहीं प्रियदर्शन के साथ 14 साल बाद वापसी करके Akshay Kumar ने अपने फ्लॉप फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
अक्षय कुमार ने सलमान खान का तोड़ा रिकॉर्ड (Akshay Kumar Broken Salman Khan Records)-
बता दे कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। और दो हफ्ते में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रूपए का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर बन गए हैं। जिन्होंने सलमान खान से भी ज्यादा ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। बता दे कि सलमान खान के नाम 18 ऐसी फिल्में है। जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। तो वहीं Akshay Kumar ने सलमान खान के इस रिकॉर्ड को ब्रेक करते हुए 20 ऐसी फिल्में दी हैं। जो 100 करोड़ रूपए के क्लब में शामिल हो गई हैं।
भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ( Bhooth Bangla Box Office Collection)-
भूत बंगला के मेकर्स द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार भूत बंगला ने 150 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। तो वहीं ट्रेड रिपोर्ट के अनुसार भूत बंगला ने 12 दिनों में 121 करोड़ रूपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
दूसरे सोमवार को फिल्म को सप्ताहांत के बाद होने वाली सामान्य गिरावट का सामना करना पड़ा। सैक्निल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘भूत बंगला’ ने 11वें दिन ₹3.65 करोड़ की कमाई की। सोमवार के लिए यह एक सामान्य गिरावट है, जो दर्शाती है कि पहले सप्ताह की धूम भले ही शांत हो गई हो, लेकिन सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ अभी भी है। देश भर में लगभग 8,755 शो में 11% ऑक्यूपेंसी के साथ फिल्म किसी तरह चल रही है। तो वहीं भूत बंगला ने 12वें दिन यानि मंगलवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर लिया है।
अक्षय कुमार अपकमिंग फिल्म (Akshay Kumar Upcoming Movies)-
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला रिलीज हुई है। और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन कर ली है। तो वहीं भूत बंगला के बाद अक्षय कुमार वेलकम टू जंगल, हैवान, हेरा फेरी 3 और प्रियदर्शन के साथ दो फिल्मों को साइन किया है।
