jaipur Wall Collapse: चंदवाजी में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका

jaipur Wall Collapse: चंदवाजी में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका

jaipur Wall Collapse: राजस्थान की राजधानी जयपुर के चंदवाजी इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे। बचाव अभियान के दौरान मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य मजदूरों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है।

घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में सभी घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन की टीमें लगातार राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं, ताकि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए अधिकांश मजदूर झारखंड और बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल दीवार गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )