Hamirpur News: हमीरपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत, अवैध संबंधों के चलते भाई ने की भाई की हत्या

Hamirpur News: हमीरपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत, अवैध संबंधों के चलते भाई ने की भाई की हत्या

लोकेशन — हमीरपुर यूपी
रिपोर्टर — जीतेन्द्र कुमार

Hamirpur News: हमीरपुर जिले से आज सुबह ऐसी घटना सामने आई हैं जिसने पूरे जनपद में हड़कंप मच गया। आज भाई ने ही भाई की गला रेतकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को एक महिला के साथ कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ,और विवाद इतना बढ़ गया कि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। और छोटे भाई ने बड़े भाई की गला रेतकर हत्या कर दी।

यह घटना हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र के स्यावरी गांव की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और डॉग स्कॉड ने मौके पर मामले की जांच पड़ताल शुरू करदी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे की वजह वास्तविक परिस्थितियों और कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

हत्यारोपी के बेटे का बयान

आरोपी के बेटे ने बताया है कि उसके पिता ने ही अपने बड़े भाई की हत्या की है। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है, और उससे पूछताछ जारी है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )