Barabanki News: सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य समारोह सम्पन्न

Barabanki News: सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य समारोह सम्पन्न

संवाददाता-  मनोज कुमार

  जिला- बाराबंकी

Barabanki News: दिनांक 15 जुलाई, 2026 को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत सरदार बल्लभ भाई पटेल पार्क फतेहपुर बाराबंकी में वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में कुल 113 वैवाहिक जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री साकेन्द्र प्रताप वर्मा जी, माननीय विधायक कुर्सी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में श्रीमती पूनम कनौजिया जिला पंचायत सदस्य, श्री शील रत्न मिहिर जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी, श्री रजनीश वर्मा जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी , श्री सरोज वर्मा जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी, श्री रंजीत लोधी मण्डल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी फतेहपुर, श्री करूणा शंकर शुक्ला मण्डल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बेलहरा, श्री योगेन्द्र पटेल मण्डल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी निन्दूरा, श्री राकेश रमन उप निदेशक, समाज कल्याण अयोध्या मण्डल, पशु चिकित्सा अधिकारी हैदरगढ़, सम्बन्धित विकास खण्डों के नोडल अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी /अधिशाषी अधिकारी, विभिन्न समाचार पत्रों तथा चैनलों के पत्रकार बन्धु, विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर माननीय विधायक जी द्वारा नवविवाहित युगलों को आशीर्वाद दिया गया। माननीय विधायक जी द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में योजना का संचालन किया जा रहा है इस योजना के कारण जिनकी गरीबी के कारण शादी नहीं हो पा रही थी उनकी शादी हेतु 2017 से सरकार द्वारा योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के चलते अब कोई भी वयस्क बेटी धनाभाव के कारण अविवाहित नहीं रहेगी। वर्तमान में उ0प्र0 के यशस्वी मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा योजना का बजट 51 हजार रूपये से बढ़ाकर एक लाख रूपये करने के लिए जनपद तथा प्रदेश उनका आभारी है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )