Barabanki News: बाराबंकी में दबंगई, रेलवे फाटक बंद होने पर गेटमैन को पीटा

Barabanki News: बाराबंकी में दबंगई, रेलवे फाटक बंद होने पर गेटमैन को पीटा

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक पर दबंगई का मामला सामने आया है, जहां ट्रेन गुजरने से पहले गेट बंद किए जाने से नाराज दो युवकों ने गेटमैन के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि युवकों ने गेटमैन का मोबाइल छीनकर फेंक दिया और उसे जमीन पर गिराकर पीटा। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों में नाराजगी देखने को मिली है।

मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना गुरुदयाल पुरवा स्थित रेलवे समपार संख्या 167 A/C TEG-HGH की बताई जा रही है। जहां सोमवार शाम करीब 6:47 बजे गेटमैन दिव्यांश कौशिक ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान ट्रेन संख्या 14021 के गुजरने के लिए रेलवे फाटक बंद किया गया था। तभी बाइक सवार दो युवक जबरन गेट बूम उठाकर निकलने की कोशिश करने लगे।

गेटमैन ने जब उन्हें रोका और बताया कि ट्रेन आने वाली है तो दोनों युवक उग्र हो गए। आरोप है कि युवकों ने पहले गाली-गलौज और धमकी दी, फिर वीडियो बनाने की कोशिश पर गेटमैन का मोबाइल छीनकर दूर फेंक दिया। इसके बाद दोनों ने दिव्यांश कौशिक को पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट में गेटमैन को सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। घटना की जानकारी तुरंत रेलवे अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद RPF हैदरगढ़ और डायल 112 को मौके पर भेजा गया। RPF टीम पहुंचने के बाद एक आरोपी मोनू वर्मा को पकड़ लिया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी मोनू वर्मा क्षेत्र के तेजवापुर का निवासी है, जबकि दूसरा आरोपी विनोद वर्मा अलमापुर गांव का रहने वाला है। दोनों युवक बाइक से पहुंचे थे। मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद अन्य किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया, जिसमें दबंग युवक गेटमैन को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोनीकटरा थानाध्यक्ष अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि गेटमैन की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )