Barabanki News: तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, आशा पब्लिक स्कूल की वैन खाई में गिरी, 14 बच्चे बाल-बाल बचे

Barabanki News: तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, आशा पब्लिक स्कूल की वैन खाई में गिरी, 14 बच्चे बाल-बाल बचे

लोकेशन- बाराबंकी
संवाददाता- रानू सिंह

Barabanki News: जनपद बाराबंकी  के निंदूरा ब्लॉक अंतर्गत कुर्सी रोड स्थित आशा पब्लिक स्कूल की एक स्कूली वैन गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार, वैन कमिपुर गांव से लगभग 14 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार और चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खो देने के कारण वैन सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस हादसे ने एक बार फिर स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार से वाहन संचालन पर गंभीर सवाल खड़े बाराबंकी।

जनपद के निंदूरा ब्लॉक अंतर्गत कुर्सी रोड स्थित आशा पब्लिक स्कूल की एक स्कूली वैन गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार, वैन कमिपुर गांव से लगभग 14 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार और चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खो देने के कारण वैन सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस हादसे ने एक बार फिर स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार से वाहन संचालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। समय रहते ग्रामीणों की तत्परता और सहयोग से एक बड़ा हादसा टल गया। दिए हैं। समय रहते ग्रामीणों की तत्परता और सहयोग से एक बड़ा हादसा टल गया।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )