Uttarakhand News: मूसलाधार बारिश से मची तबाही, अल्मोड़ा में मकान में घुसा मलबा; 3 लोगों की मौत

Uttarakhand News: मूसलाधार बारिश से मची तबाही, अल्मोड़ा में मकान में घुसा मलबा; 3 लोगों की मौत

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। अल्मोड़ा जिले में बीती रात से जारी भारी बारिश के बीच मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां हवालबाग ब्लॉक के उडयूडा गांव में बारिश के बाद अचानक भारी मलबा एक आवासीय मकान में घुस गया। इस हादसे में घर के अंदर मौजूद 2 महिलाओं और एक मासूम बच्चे की मलबे में दबने से मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ, जिला आपदा प्रबंधन टीम और स्थानीय पुलिस बल को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। भारी बारिश और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद राहत एवं बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। रेस्क्यू टीम जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाने में जुटी है।

लगातार बारिश से पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन और मलबा आने का खतरा बढ़ा

मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए जवान लगातार अभियान चला रहे हैं। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मकान के भीतर मौजूद दो महिलाओं और एक मासूम बच्चे की मलबे में दबने से मौत हुई है। लगातार बारिश के कारण अल्मोड़ा समेत उत्तराखंड के कई पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन और मलबा आने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों से भी बारिश के दौरान संवेदनशील और भूस्खलन संभावित इलाकों से दूर रहने की अपील की जा रही है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )