Bareilly News: हार्डवेयर और परचून की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Bareilly News: हार्डवेयर और परचून की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Bareilly News: बरेली फतेहगंज पश्चिमी थाना के लोधी नगर चौराहे से शाही जाने वाले मार्ग पर भिटौरा पुलिया के पास स्थित हार्डवेयर और परचून की दुकान में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भिटौरा पुलिया के पास डिंपल गुप्ता और आकाश गुप्ता की हार्डवेयर एवं परचून की दुकान में अचानक धुआं उठने लगा।

देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही लोधी नगर के सभासद महेंद्र पाल शर्मा और भाजपा नेता ओमेंद्र सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों और दुकानदारों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की भयावहता के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। फायर ब्रिगेड टीम प्रभारी के.के. बंसल ने बताया कि काफी प्रयास के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया।घटना की सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार और चौकी प्रभारी आदेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जमा भीड़ को हटाया और सड़क पर लगे जाम को खुलवाकर यातायात सुचारु कराया। आग पर नियंत्रण मिलने के बाद पुलिस, दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, हालांकि दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )