Bhilwara News:  ट्रक चालक को अचानक आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत !

Bhilwara News: ट्रक चालक को अचानक आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत !

लोकेशन- मांडल (भीलवाड़ा )
रिपोर्टर – राजाराम जैन

Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडल में जयपुर-उदयपुर नेशनल हाईवे पर नानकपुरा गुरुद्वारे के सामने रविवार को एक ट्रक चालक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार कुलविंदर सिंह पुत्र भजन सिंह, उम्र 55 वर्ष, निवासी फिलोर बुंडाला, जालंधर (पंजाब) पुणे से लुधियाना की ओर ट्रक लेकर जा रहे थे। इसी दौरान नानकपुरा गुरुद्वारे के सामने अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्होंने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और दवाई लेने के लिए गुरुद्वारे के सामने स्थित पवन मेडिकल की ओर जाने लगे।

बताया जा रहा है कि मेडिकल स्टोर तक पहुंचने से पहले ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे मौके पर गिर पड़े। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस पायलट प्रभु प्रजापत एवं मेल नर्स सतवीर सिंह मौके पर पहुंचे। वहीं नानकपुरा पुलिस चौकी के कांस्टेबल देवेंद्र सिंह को भी सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को मांडल उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि चिकित्सकीय जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )