Barabanki News: राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ !

Barabanki News: राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ !

जिला- बाराबंकी
संवाददाता- मनोज कुमार

Barabanki News: 28 सितम्बर 2026 को जनपद बाराबंकी में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस लाइन्स में माननीय मुख्यमंत्री जी के सलाहकार श्री अवनीश अवस्थी जी द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय, मुख्य विकास अधिकारी श्री पंकज वर्मा तथा संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी, नवाबगंज सुश्री गुंजिता अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 450 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आशीर्वचन प्रदान किए तथा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वक्ताओं ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने तथा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )