Prayagraj News: दारागंज व्यापार मंडल का यूपीआई डिजिटल भुगतान बंद कर की ‘कैैश वापसी’ की मांग !

Prayagraj News: दारागंज व्यापार मंडल का यूपीआई डिजिटल भुगतान बंद कर की ‘कैैश वापसी’ की मांग !

लोकेशन— प्रयागराज
जिला संवाददाता— अंबुज श्रीवास्तव

 

Prayagraj News:  दारागंज व्यापार मंडल ने डिजिटल भुगतान (UPI) और बैंकों द्वारा लगाए जा रहे विभिन्न शुल्क (charges) के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। व्यापारियों ने एकजुट होकर डिजिटल पेमेंट स्वीकार न करने और ‘कैश’ में लेनदेन पर वापस लौटने का ऐलान किया है। दारागंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील भारती सिल्लू गिरी, किशन खेड़ा महामंत्री का कहना है कि डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के नाम पर शुरुआत में सेवाएं मुफ्त या सस्ती दी गईं, लेकिन अब बैंकों और सेवा प्रदाताओं द्वारा ट्रांजैक्शन फीस, बारकोड चार्जेस और अन्य छिपे हुए शुल्क थोपे जा रहे हैं। इससे छोटे व मध्यम व्यापारियों के मुनाफे पर सीधा असर पड़ रहा है।

विरोध प्रदर्शन के मुख्य बिंदु:

कैश में लेनदेन को प्राथमिकता:  व्यापारियों ने ग्राहकों से अपील की है कि वे खरीदारी के लिए नकद (Cash) का उपयोग करें, ताकि बैंकों के अनुचित शुल्कों से बचा जा सके।

बैंकों और नीति निर्माताओं पर सवाल:  संगठन ने बैंकों की नीतियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि व्यापारियों पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है।

आगे की रणनीति:  व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन शुल्कों और पेचीदगियों को समाप्त नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन के दौरान दारागंज के श्री प्रकाश शुक्ला मुन्ना कोषाध्यक्ष , मदन महाजन संरक्षक, मीडिया प्रभारी हिमांशु गुप्ता, शेखर गुप्ता उपाध्यक्ष, डॉ आरती गुप्ता संरक्षक ,अमित कुमार शुक्ला छोटू पंडित उपाध्याय ,आदर्श शुक्ला ,भोले नाथ केसरवानी ,अर्पित चौरसिया आदि
व्यापारी उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में यूपीआई के बढ़ते शुल्कों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )