Prayagraj News: भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

Prayagraj News: भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

लोकेशन-  प्रयागराज
जिला संवाददाता- अंबुज श्रीवास्तव

Prayagraj News: प्रयागराज, 16 जुलाई को भारत विकास परिषद, प्रयाग प्रांत की संस्कार शाखा एवं Centre for Sight के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।

शिविर में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कुमार सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. कमलजीत सिंह एवं डॉ. प्रणव सलूजा ने अपनी टीम अंकित वर्मा, अभिषेक मिश्रा, रिया गुप्ता, दीपिका गौर, अनवर तथा अमित कुमार के साथ मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद प्रयाग प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष श्री आर. एस. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शाखा अध्यक्ष श्रीमती सीमा जायसवाल, सचिव श्री त्रिलोक चंद्र वर्मा, मुख्य संरक्षक श्री राधेश्याम कड़ेल, संरक्षक श्री अशोक कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष श्री मनोज श्रीवास्तव श्रीमोहन कसेरा राजकुमार सोनी, शुभम, कल्पना जी, सुमन, ज्योति, हेमलता सहित शाखा के अनेक सदस्यों ने शिविर के संचालन में सक्रिय सहयोग दिया।

शाखा पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना परिषद का उद्देश्य है। उन्होंने चिकित्सकों एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। उपस्थित नागरिकों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के सेवा कार्यों की प्रशंसा की।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )