
The Vvvan Film: The Vvvan का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, बिहार में अनोखे अंदाज में फिल्म देखने पहुंचे दर्शक !
The Vvvan Film: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘The Vvvan’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, बता दें कि ये फिल्म 25 सितंबर को रिलीज हुई है और अब तक यह कमाई के मामले में 50 करोड़ के पास पहुंच गई है। इस फिल्म को लेकर खासकर बिहार में दर्शकों के बीच दीवानगी का एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, दर्शक ठेकुआ लेकर और चप्पल उतारकर थिएटरों के अंदर जा रहें हैं।
ठेकुआ लेकर थिएटर के अंदर पहुंचें दर्शक
जैसा है अब तक आप जान ही गए होंगे कि द वन फिल्म की कहानी में छठ पूजा भी दिखाया गया है, जो बिहार का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। पहली बार किसी फिल्म में छठ पर्व का जिक्र किया गया है, जिस वजह से बिहारियों के बीच इस फिल्म को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में बिहार के दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए ठेकुआ लेकर पहुंच रहें हैं, सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहें हैं, जिसमें दर्शक खुद बयां कर रहें हैं कि वे फिल्म देखने ठेकुआ लेकर पहुंचें, सिर्फ ठेकुआ ही नहीं, बल्कि उनके हाथ में सिंदूर भी नजर आया। यहां देखें वीडियो –
https://www.instagram.com/reel/DdyLQk3y3o0/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
चप्पल उतारकर देखा फिल्म का शो
सिर्फ यही नहीं! थिएटर में द वन देखने पहुंचे कुछ दर्शकों ने चप्पल उतारकर फिल्म देखी। सोशल मीडिया पर थिएटरों के बाहर की कुछ तस्वीरें सामने आईं है, जिसमें दर्शकों का चप्पल थिएटरों के बाहर उतरा हुआ है। दर्शकों का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग कमेंट कर फिल्म के लिए बिहार के दर्शकों के उत्साह पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन अच्छा कलेक्शन कर रही है, बता दें कि इस फिल्म में तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, अनूप सोनी और श्वेता तिवारी नजर आ रहीं हैं। दीपक कुमार मिश्रा ने इस फिल्म को निर्देशित किया है।
