
Alpha Movie Advance Booking Report: ‘अल्फा’ की एडवांस बुकिंग शुरू, क्या आलिया भट्ट की स्पाई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल?
Alpha Movie Advance Booking Report: यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स के बारे में कौन नहीं जानता है। सबसे पहले यशराज फिल्म्स ने सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ इस यूनिवर्स की नींव पठान मूवी के जरिए रखी। इस फिल्म के तीन पार्ट भी रिलीज किए जा चुके हैं। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। उसके वॉर और पठान इन फिल्मों को भी दर्शकों का भरपूर सपोर्ट मिला।
लेकिन वॉर 2 कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और बॉक्स ऑफिस पर एवरेज कमाई की थी। जबकि इस फिल्म में यशराज फिल्म्स ने साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को नए चेहरे के तौर पर पेश किया था। अब जाकर यशराज फिल्म्स अपने स्पाई यूनिवर्स में महिला प्रधान फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज करने जा रही है। जोकि इसी हफ्ते यानि 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। चलिए जानते हैं ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर पाएगी।
आलिया भट्ट अल्फा मूवी बॉक्स ऑफिस पर कितना करेगी कलेक्शन (Alia Bhatt Alpha Movie Box Office Collection Prediction)-
अल्फा फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा, बॉबी देओल, अनिल कपूर और शरवरी वाघ अहम भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियों देखने को मिलेगा। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ को पहली बार ऐसे अवतार में दर्शक बड़े पर्दे पर देखेंगे। इससे पहले दोनों ने एक साथ इस तरह का रोल नहीं किया है। फिल्म में दमदार एक्शन देखने को मिलने वाला है। सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म को सर्टिफिकेट दे दिया है। इसके साथ ही फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
कहीं ना कहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग से पता चल जाता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करेगी। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर तक, अल्फा के तीन प्रमुख सिनेमाघरों में 700 से अधिक टिकट बिक चुके हैं, जिससे लगभग 2.10 लाख रुपये की कमाई हुई है। आंकड़ों को विस्तार से देखें तो, INOX फिलहाल 500 से अधिक टिकटों के साथ सबसे आगे है, उसके बाद PVR 150 टिकटों के साथ और Cinepolis लगभग 50 टिकटों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
इस फिल्म की रिलीज़ के लिए वितरण रणनीति काफी स्पष्ट है। वाईआरएफ ने प्रदर्शकों को नियंत्रित और प्रीमियम अनुभव सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। विशेष रूप से, शुक्रवार, 3 जुलाई को सुबह के शुरुआती शो नहीं होंगे और पहली स्क्रीनिंग सुबह 9:30 बजे से पहले शुरू नहीं होगी। इसके साथ ही फिल्म के टिकटों की कीमत अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल के इतनी रखने की बात कही गई है।
वेलकम टू द जंगल पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। ऐसे में आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा को बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिस तरह से एडवांस बुकिंग में दर्शकों का रिस्पास दिख रहा है। उसे देखकर यही लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 5-10 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर पाएगी। आने वाले दिनों में फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है। क्योंकि फिल्म के रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि आखिर ये फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी या नहीं, इसलिए जबतक फिल्म रिलीज नहीं हो जाती, तबतक फिल्म के आकड़ो के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। बस अंदाजा लगाया जा सकता है।
