
Barabanki News: अज्ञात बस की टक्कर से ऑटो सवार पिता-पुत्री की मौत, पत्नी गंभीर !
Barabanki News: पल्हरी इलाके में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात बस ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 40 वर्षीय मन्ने और उनकी पांच वर्षीय बेटी साइमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मन्ने की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, परिवार ऑटो से जा रहा था। इसी दौरान एक बस ने ऑटो में भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, फरार बस और उसके चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। हादसे की सच्चाई सामने लाने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
पिता और मासूम बेटी की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, घटना के बाद इलाके में भी शोक का माहौल है।
जिला- बाराबंकी
संवाददाता- मनोज कुमार
