Sultanpur News: अमित शाह मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला !

Sultanpur News: अमित शाह मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला !

Sultanpur News: सुल्तानपुर, 26 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर स्थित विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को वर्ष 2018 के मानहानि मामले में बरी कर दिया है। यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर की गई कथित टिप्पणी से जुड़ा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने राहुल गांधी को दोषमुक्त कर दिया। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी अदालत में मौजूद रहे।

यह मामला कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बेंगलुरु में अमित शाह को लेकर दिए गए राहुल गांधी के कथित बयान से संबंधित था। अदालत के फैसले के बाद इस मामले में राहुल गांधी को कानूनी राहत मिली है।

फिलहाल, इस फैसले से जुड़े विस्तृत आदेश और अदालत की टिप्पणियों की जानकारी सामने आने पर मामले की अन्य कानूनी बारीकियां स्पष्ट हो सकेंगी।

संवाददाता- श्रीनाथ शुक्ला, सुल्तानपुर

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )