Pratapgarh News: मानिकपुर में श्रीराम कथा के होर्डिंग-बैनर गायब और क्षतिग्रस्त, महामंडलेश्वर रेखा नंदगिरी ने जताई नाराजगी !

Pratapgarh News: मानिकपुर में श्रीराम कथा के होर्डिंग-बैनर गायब और क्षतिग्रस्त, महामंडलेश्वर रेखा नंदगिरी ने जताई नाराजगी !

Pratapgarh News:  जनपद  प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र भगवान की आस्था को लेकर श्रीराम कथा के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए गए होर्डिंग-बैनर कथित रूप से अराजकतत्वों के निशाने पर आ गए। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महामंडलेश्वर रेखा नंदगिरी ने आरोप लगाया है कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया द्वारा राजभवन बेंती में आयोजित तीन दिवसीय श्रीराम कथा के प्रचार के लिए उनके द्वारा मानिकपुर बाजार में लगवाए गए बैनरों को कुछ अराजकतत्वों ने निकालकर गायब कर दिया, जबकि कुछ बैनरों को फाड़कर जमीन पर फेंक दिया।

महामंडलेश्वर रेखा नंदगिरी ने वीडियो के माध्यम से अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए राजा भइया तक अपनी बात पहुंचाने के साथ ही सनातन धर्म प्रेमियों का ध्यान इस घटना की ओर आकृष्ट कराया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से लगाए गए बैनरों के साथ इस तरह का कृत्य बेहद दुखद है।

इससे उनका मन आहत हुआ है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब सनातन धर्म के प्रचार से जुड़े पोस्टर-बैनर ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम सनातनियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? उन्होंने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर दोषियों की पहचान करने और उनके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

रिपोर्ट- प्रवीण सिंह चंदेल

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )