Kannauj Road Accident: स्कूल बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 4 मासूमों की मौत, 24 घायल

Kannauj Road Accident: स्कूल बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 4 मासूमों की मौत, 24 घायल

Kannauj Road Accident: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार स्कूली बच्चों की मौत हो गई, जबकि 24 अन्य घायल हो गए। हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 209 के पास हुआ, जहां पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस में जोरदार टक्कर मार दी। बस में कौशांबी के सिराथू स्थित ओरिएंट पब्लिक स्कूल के बच्चे और स्टाफ सवार थे।

लघुशंका के लिए रोकी गई थी बस

जानकारी के मुताबिक, स्कूल के बच्चे और स्टाफ आगरा टूर पर गए थे। टूर समाप्त होने के बाद सभी बस से कौशांबी लौट रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 209 के पास बच्चों के लघुशंका करने के लिए बस रोकी गई थी। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में चार बच्चों की मौके पर मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में स्कूल के प्रधानाचार्य समेत 24 लोग घायल हुए हैं। प्रधानाचार्य और एक छात्र की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज से दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज तिर्वा मेडिकल कॉलेज में जारी है।

डीएम और एसपी पहुंचे अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही कन्नौज के जिलाधिकारी आशुतोष मोहन और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तिर्वा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अधिकारियों ने घायल बच्चों के उपचार की जानकारी ली और डॉक्टरों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

रिपोर्ट के मुताबिक, बस आगरा से लखनऊ की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। हादसे में चार बच्चों की मौत हुई है, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य और एक छात्र को रेफर किया गया है। शेष घायलों को दूसरे वाहन से कौशांबी भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक बच्चों के परिवारों में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )