Ajay Devgn Crime Patrol:  Anup Soni के बाद Ajay Devgn संभालेंगे Crime Patrol की कमान, होस्टिंग के लिए चार्ज किए ₹90 करोड़!

Ajay Devgn Crime Patrol: Anup Soni के बाद Ajay Devgn संभालेंगे Crime Patrol की कमान, होस्टिंग के लिए चार्ज किए ₹90 करोड़!

Ajay Devgn Crime Patrol: अजय देवगन जोकि बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं, उन्होंने कई सारी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन उन्होंने कभी कोई रियलटी शो होस्ट नहीं किया है। लेकिन अब जाकर अजय देवगन टीवी पर अपनी जर्नी शुरू करने जा रहे हैं। बता देकि अजय देवगन को दर्शक जल्द ही रियलटी शो क्राइम पेट्रोल को होस्ट करते हुए देखेंगे। क्राइम पेट्रोल को पहले कई सारे एक्टर्स ने होस्ट किया है लेकिन सबसे ज्यादा टाइम तक अनुप सोनी ने होस्ट किया है। लेकिन अब उनकी जगह अजय देवगन ने ले लिया है। चलिए जानते हैं अजय देवगन ने क्राइम पेट्रोल होस्ट करने के लिए कितना चार्ज किया है।

अजय देवगन ने क्राइम पेट्रोल होस्ट करने के लिए कितना चार्ज किया (Ajay Devgn Crime Patrol Fees)-

अजय देवगन जिनको दर्शक सिंघम के नाम से जानते हैं, उन्होंने पुलिस ऑफिसर का किरदार बडे़ पर्दे पर काफी बेहतरीन तरीके से निभाया है। अब वो सोनी टीवी के चर्चित शो क्राइम पेट्रोल को होस्ट करके पहली बार रियलटी शो की दुनिया में कदम रखेंगे। इससे पहले अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान पहले ही टीवी के रियलटी शो होस्ट कर चुके हैं। सबसे फेमस होस्ट कौन बनेगा करोड़पति के अमिताभ बच्चन और बिग बॉस के होस्ट सलमान खान, दोनों इस रियलटी शो को होस्ट करने के लिए काफी महंगी फीस वसूलते हैं। जिसमें सलमान खान सबसे ज्यादा चार्ज किए जाने वाले होस्ट में से एक हैं।

तो वहीं अब अजय देवगन इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन ने क्राइम पेट्रोल को होस्ट करने के लिए 90 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है। इस बार क्राइम पेट्रोल के कुल 15 एपिसोड होंगे। ये फीस उनके सभी एपिसोड की है। बता दे कि क्राइम पेट्रोल का पहला एपिसोड आ चुका है। जोकि 31 अगस्त 2026 को रिलीज हुआ है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )