
Aligarh News: बाइक सीखने निकली युवती की दर्दनाक मौत, बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक
Aligarh News: चण्डौस कोतवाली क्षेत्र में बाइक सीखने निकली एक युवती के लिए सोमवार की देर शाम काल बनकर आई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई, जिसमें 20 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा 14 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, कस्बा निवासी रिया पुत्री राजकुमार सोमवार देर शाम 14 वर्षीय आजाद पुत्र जयवीर के साथ बाइक चलाना सीखने निकली थी। दोनों गांव चीमनपुर मार्ग पर पहुंचे ही थे। कि अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार बाइक सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया। कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी। कि रिया के सिर में गंभीर चोट लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं पीछे बैठा किशोर आजाद सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया।
घटना की सूचना पर चण्डौस पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डौस ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रिया को मृत घोषित कर दिया। आजाद की हालत नाजुक देखते हुए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जेएन मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
हादसे की खबर सुनते ही रिया के घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चण्डौस इंस्पेक्टर ने बताया। कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। और हादसे के सही कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है। कि बिना प्रशिक्षण और सुरक्षा उपकरणों के बाइक चलाना जानलेवा साबित हो रहा है। पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि नए चालक खुले मैदान में ही अभ्यास करें और हेलमेट जरूर पहनें।
