Himachal Pradesh News: हिमाचल में बड़ा हादसा,चंबा में पहाड़ी से गिरी चट्टान, सूमो पर टूटा कहर, 13 की मौत

Himachal Pradesh News: हिमाचल में बड़ा हादसा,चंबा में पहाड़ी से गिरी चट्टान, सूमो पर टूटा कहर, 13 की मौत

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जारी है। शुक्रवार को यहां चंबा जिले के पांगी-उदयपुर सड़क मार्ग पर कडू (काहुडू) नाला के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया दरअसल, यहां पहाड़ी से गिरी विशाल चट्टान का एक हिस्सा गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक सूमो गाड़ी बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में ड्राइवर समेत 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सूमो गाड़ी कुल्लू से पांगी की ओर जा रही थी। गाड़ी में चालक सहित कुल 15 लोग सवार थे। इसी दौरान कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी से चट्टान गिर गई, जिसकी चपेट में वाहन आ गया और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मृतकों में वाहन चालक बीर सिंह भी शामिल हैं। हादसा लाहौल-स्पीति जिले के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है तथा मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )