
Azamgarh News : “आजमगढ़ में रेलवे नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज”
Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद के जनार्दन यादव पुत्र स्वर्गीय बहोर यादव निवासी ग्राम इसहाकपुर, थाना कंधरापुर द्वारा 7 मई को थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि उनके पुत्र अमन को टीटी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर अभियुक्त अमित कुमार श्रीवास्तव उर्फ दीपक पुत्र विनोद कुमार श्रीवास्तव निवासी मकान नंबर 5/35 P-2-P, कमला नगर कॉलोनी, थाना लालपुर पांडेयपुर, जनपद वाराणसी द्वारा कुल 9 लाख 63 हजार 500 रुपये ठग लिए गए।अभियुक्त ने विश्वास में लेने के लिए फर्जी टीटी आईडी कार्ड भी तैयार कर दिया था।
जब वादी ने अपना पैसा वापस मांगा तो अभियुक्त गाली-गलौज करने लगा। इस संबंध में थाना कंधरापुर पर मु0अ0सं0-108/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।
29 मई को उ0नि0 प्रमोद कुमार मद्धेशिया मय हमराह द्वारा मुकदमे से संबंधित अभियुक्त अमित कुमार श्रीवास्तव उर्फ दीपक को भंवरनाथ-वाराणसी हाईवे तिराहे से समय करीब 08:10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 प्रमोद कुमार मद्धेशिया, रि0का0 नीरज कुमार यादव एवं रि0का0 अभिषेक कुमार गौड़, थाना कंधरापुर, आजमगढ़ शामिल रहे।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को धनराशि देने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य कर लें।
