Barabanki News: आयुष्मान कार्ड से ऑपरेशन के नाम पर खेल, पथरी नहीं निकली और पैसे निकाल लिए – पीड़ित ने CMO से की शिकायत

Barabanki News: आयुष्मान कार्ड से ऑपरेशन के नाम पर खेल, पथरी नहीं निकली और पैसे निकाल लिए – पीड़ित ने CMO से की शिकायत

जिला- बाराबंकी
संवाददाता- मनोज कुमार

Barabanki News: जिला बाराबंकी के राम सनेहीघाट थाना क्षेत्र के एक मरीज ने शांति हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर पर आयुष्मान कार्ड के तहत गुर्दे की पथरी का ऑपरेशन फेल होने और पैसे निकालने का आरोप लगाते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत की है।

पीड़ित वीर मती पत्नी अर्जुन कुमार गौतम निवासी ग्राम व पोस्ट दिलोना ने बताया कि हमने अपने पुत्र अमन कुमार को18 अगस्त 2026 को उपरोक्त हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और 20 अगस्त को आयुष्मान कार्ड के तहत पथरी का ऑपरेशन किया गया। आरोप है कि ऑपरेशन सफल नहीं हुआ और कार्ड से पैसे भी निकाल लिए गए।

दोबारा दर्द होने पर दूसरी जगह अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला कि पथरी अभी भी मौजूद है, जो पहले 11.8 MM थी अब बढ़कर 12.8 MM हो गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि हॉस्पिटल में बात करने पर स्टाफ ने बदतमीजी व धमकी दी और दोबारा पैसे मांगने लगे। पीड़ित ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )