Sant Kabir Nagar News : संतकबीरनगर में बड़ा एक्शन,अवैध मदरसा बुलडोजर से ध्वस्त

Sant Kabir Nagar News : संतकबीरनगर में बड़ा एक्शन,अवैध मदरसा बुलडोजर से ध्वस्त

Sant Kabir Nagar News : उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में आज प्रशासन का बड़ा चाबुक चला है। जिले के खलीलाबाद स्थित मोती नगर मोहल्ले में ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त मौलाना शमशुल होदा द्वारा अवैध रूप से बनवाए गए मदरसे को जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। कमिश्नर कोर्ट के आदेश के बाद हुई इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।मूल रूप से दुधारा थाना क्षेत्र के देवरिया लाल गांव का रहने वाला शमशुल होदा पूर्व में आजमगढ़ के एक मदरसे में शिक्षक था, जिसने साल 2007 में ब्रिटेन की नागरिकता हासिल कर ली थी।

मौलाना पर करोड़ों रुपये की संदिग्ध विदेशी फंडिंग और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के गंभीर आरोप लगे थे। इन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए ATS और ED जैसी बड़ी जांच एजेंसियों ने मामले की बारीकी से जांच की थी, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी धन के लेन-देन का खुलासा हुआ था। इसी जांच के आधार पर कोतवाली में उसके विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।​

प्रशासन के मुताबिक, खलीलाबाद में जिस मदरसे पर आज कार्रवाई हुई है, उसका निर्माण बिना किसी स्वीकृत मानचित्र (नक्शा) के अवैध तरीके से किया गया था। आज प्रशासन ने 05 बुलडोजर मशीनों के साथ मौके पर पहुँचकर अवैध ढांचे को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मचा रहा, जिसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी खुद मोर्चे पर डटे रहे। फिलहाल, प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि अवैध निर्माण और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )