Congo Plane Crash: कांगो में बड़ा विमान हादसा, दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत !

Congo Plane Crash: कांगो में बड़ा विमान हादसा, दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत !

Congo Plane Crash: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (Democratic Republic of Congo) में शनिवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा (Plane Crash) हो गया। हादसे में सेना के दो वरिष्ठ अधिकारियों समेत विमान में सवार 14 लोगों की मौत हो गई। कांगो की सेना ने इस हादसे की पुष्टि की है। वहीं इस हादसे में मरने वालों में कांगो की सेना के दो बेहद वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। इनमें सैन्य अदालत के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुतोंबो काटालायी तिएंदे और सशस्त्र बलों के ऑडिटर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया शामिल हैं। इनके अलावा प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य और विमान के केबिन क्रू (Cabin Crew) के लोग भी हादसे में मारे गए।

किकविट से किंशासा लौट रहा था विमान

कांगो की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एफोमी एकेंगे ने बताया कि विमान दक्षिण-पश्चिमी कांगो के किकविट शहर से राजधानी किंशासा लौट रहा था। इसी दौरान विमान में तकनीकी खराबी (Technical Fault) आ गई। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक तकनीकी समस्या आने के बाद विमान केंगे इलाके में दुर्घटनाग्रस्त (Crash) हो गया। हादसा इतना भीषण था कि विमान में सवार किसी भी व्यक्ति की जान नहीं बच सकी। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल (Rescue Team) मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया गया। हालांकि विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी थी।

दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की भी मौत

इस विमान हादसे में कांगो की सेना को बड़ा नुकसान हुआ है। मृतकों में सैन्य अदालत के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुतोंबो काटालायी तिएंदे और सशस्त्र बलों के ऑडिटर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया शामिल हैं।

दोनों अधिकारियों की कांगो की सैन्य व्यवस्था में अहम भूमिका थी। उनके साथ प्रतिनिधिमंडल के दूसरे सदस्य और विमान के केबिन क्रू के लोग भी हादसे का शिकार हुए।

तकनीकी खराबी बनी हादसे की वजह

कांगो की सेना ने विमान हादसे की जांच(Investigation) शुरू कर दी है। अधिकारियों की कोशिश हादसे के पीछे की पूरी वजह और उस समय विमान में क्या हुआ, इसका पता लगाने की है।

फिलहाल शुरुआती जानकारी में विमान में तकनीकी खराबी को हादसे से जोड़ा जा रहा है। हालांकि यह तकनीकी समस्या किस वजह से पैदा हुई और क्या इसके अलावा कोई अन्य कारण भी हादसे के पीछे था, यह अभी नहीं है।

कांगो के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (Civil Aviation Authority) के बोर्ड चेयरमैन ट्राइफॉन किन-किए मुलुंबा ने कहा कि साफ विमान हादसे के सही कारणों की जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।

विद्रोहियों से लड़ रहा है कांगो

आपको बताते चलें कि कांगो में यह हादसा ऐसे समय हुआ है, जब देश की सेना पूर्वी हिस्से में कई विद्रोही समूहों से लड़ाई लड़ रही है। इनमें रवांडा समर्थित एम23 विद्रोही समूह (M23 Rebels) भी शामिल है।

हाल के महीनों में कांगो में विद्रोही हमलों (Rebel Attacks) में तेजी आई है। कई अहम शहरों पर विद्रोहियों ने कब्जा भी कर लिया था। ऐसे माहौल में सेना के दो वरिष्ठ अधिकारियों की विमान हादसे में मौत को कांगो के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

फिलहाल अधिकारियों का पूरा ध्यान विमान हादसे की जांच पर है। जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विमान में तकनीकी खराबी किस वजह से आई और उसके बाद दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही विमान हादसे की असली वजह पूरी तरह साफ हो पाएगी।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )