Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में महिला दरोगा की मौत से सनसनी, हार्ट अटैक की आशंका !

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में महिला दरोगा की मौत से सनसनी, हार्ट अटैक की आशंका !

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक महिला सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जारचा थाना क्षेत्र में तैनात महिला दरोगा रश्मि गौतम का शव उनके कमरे के बाथरूम में मिला। शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह रश्मि गौतम के पिता ने उन्हें कई बार फोन किया। लगातार फोन करने के बावजूद जब उनकी बेटी ने कॉल रिसीव नहीं किया तो पिता को चिंता होने लगी। इसके बाद उन्होंने रश्मि के साथ रहने वाली एक अन्य महिला सब इंस्पेक्टर से संपर्क किया और बेटी से बात कराने को कहा।

बाथरूम में मिला शव

बताया जा रहा है कि काफी देर तक कमरे का दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसकी जानकारी थाना प्रभारी को दी गई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर पहुंचने पर रश्मि गौतम बाथरूम में मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। यह देखते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

2023 बैच की सब इंस्पेक्टर थीं रश्मि

रश्मि गौतम वर्ष 2023 बैच की सब इंस्पेक्टर थीं। वह वर्ष 2024 से ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने में तैनात थीं। मूल रूप से कानपुर नगर की रहने वाली रश्मि के पिता भी उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। शुरुआती आशंका हार्ट अटैक की है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )