Sharad Kapoor Video: शरद कपूर की मदद के लिए आगे आए लोग, हेमा चौधरी के वीडियो ने खींचा सबका ध्यान !

Sharad Kapoor Video: शरद कपूर की मदद के लिए आगे आए लोग, हेमा चौधरी के वीडियो ने खींचा सबका ध्यान !

Sharad Kapoor Video: बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सुर्खियों में है। शरद कपूर काफी दिनों से गुमनामी का जीवन व्यतीत कर रहे थे। ये उस दिन सुर्खियों में आए जब हेमा चौधरी को शरद कपूर ने बुलाया था, अपने डॉग की देखभाल के लिए, जिसके बाद हेमा चौधरी ने शरद कपूर का वीडियो शेयर कर बताया कि उनकी हालत कैसी है। जिसके बाद शरद कपूर की हेल्प करने की भी अपील की थी। जिसके बाद कई लोग शरद कपूर को सपोर्ट करने के लिए आगे आए थे। जिसके बाद अब जाकर हेमा चौधरी ने नाराजगी व्यक्त की है। चलिए जानते हैं हेमा चौधरी ने क्या कहा

हेमा चौधरी भड़की शरद कपूर की मदद करने वालों पर (Hema Choudhary Angry Who Helped Sharad Kapoor)-

जोश एक्टर शरद कपूर की काम के लिए इमोशनल अपील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, एक्टर सोनू सूद और सलमान खान उनकी मदद के लिए आगे आए। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने अब शरद की ज़िंदगी के मुश्किल दौर में उनके साथ खड़े रहने के लिए सोनू और सलमान का शुक्रिया अदा किया है। एक बयान में, एसोसिएशन ने सलमान को फाइनेंशियल मदद देने के लिए और सोनू को कथित तौर पर उन्हें काम के मौके देने और मेडिकल सपोर्ट का इंतज़ाम करने के लिए धन्यवाद दिया।

सोमवार को AICWA ने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट शेयर करते हुए सलमान और सोनू का शुक्रिया अदा किया। फिल्म बॉडी ने इंडस्ट्री के सफल सदस्यों से भी अपील की कि वे आगे आएं और ज़रूरतमंद कलाकारों की मदद करें। स्टेटमेंट में लिखा था, “ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) इस मुश्किल समय में एक्टर शरद कपूर को फाइनेंशियल मदद देने के लिए आगे आने के लिए सलमान खान का दिल से शुक्रिया अदा करता है। ऐसा कदम न सिर्फ शरद कपूर जी को, बल्कि हर उस कलाकार को उम्मीद देता है जिसे अपने मुश्किल दिनों में भुला दिए जाने का डर होता है।”

https://www.instagram.com/reel/Df1CTqPP0s0/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

तो वहीं हेमा चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हेमा चौधरी ने बताया कि कैसे लोग शरद चौधरी के मद्द के नाम पर नुमाइश कर रहे हैं, वो मेंटली डिस्टर्ब हैं, एक व्यक्ति जोकि शरद कपूर को पैसे देते हुए फोटो क्लिक करा रहा है, वीडियो बनवा रहा है, उसकी चर्चा उन्होंने की है। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )